Ad

Peanut Cultivation

जायद सीजन में मूंगफली की खेती किसानों को शानदार मुनाफा दिला सकती है

जायद सीजन में मूंगफली की खेती किसानों को शानदार मुनाफा दिला सकती है

भारत भर में बहुत सारे किसान आजकल परंपरागत खेती को छोड़कर नकदी फसलों की खेती कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है, कि महंगाई के इस युग में किसानों को मूंगफली जैसी फसलों की खेती पर अधिक बल देना चाहिए। 

आज हम किसानों को मूंगफली की खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। मूंगफली की खेती से अधिक मुनाफा कमाने के लिए आपको इसकी उन्नत किस्म चुनने से लेकर फसल की बुवाई के आधुनिक तरीके एवं अन्य विधियों की जानकारी प्रदान करेंगे।

मूंगफली की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु की आवश्यकता 

किसान भाई यदि अपने खेत में मूंगफली की फसल को उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए यह जानना बेहद जरूरी है, कि आपके इलाके की जलवायु मूंगफली की फसल के लिए अनुकूल है या नहीं ? 

मूंगफली भारत की महत्वपूर्ण तिलहन फसल है। मूंगफली की खेती भारत के तकरीबन सभी राज्यों में होती है। परंतु, जहां उपयुक्त जलवायु होती है, वहां इसकी फसल शानदार और दाने पुष्ट होते हैं।

मूंगफली की खेती के लिए कैसा मौसम होना चाहिए ?

सूर्य की ज्यादा रोशनी और उच्च तापमान मूंगफली के पौधे के विकास के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। कृषक उत्तम पैदावार के लिए कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान होना जरूरी है। 

 ये भी देखें: इस वैज्ञानिक विधि से करोगे खेती, तो यह तिलहन फसल बदल सकती है किस्मत

मूंगफली की खेती वर्षभर की जा सकती है। परंतु, खरीफ सीजन की फसल के लिए जून महीने के दूसरे पखवाड़े तक इसकी बुवाई की जा सकती है। 

मूंगफली की खेती के लिए भूमि की तैयारी

मूंगफली की फसल उगाने के लिए खेत की तीन से चार बार जुताई करनी चाहिए। इसके लिए मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई सही होती है। मूंगफली के खेत में नमी बरकरार रखने के लिए जुताई के बाद पाटा लगाना अति आवश्यक है।

इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है। खेती की तैयारी करने के समय 2.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से जिप्सम का प्रयोग करें। 

मूंगफली के लिए कौन-से किस्म का बीज उपयोग करें ?

मूंगफली की कुछ उन्नत किस्में जैसे कि आर.जी. 425, 120-130, एमए 10 125-130, एम-548 120-126, टीजी 37ए 120-130, जी 201 110-120 प्रमुख हैं। 

इनके अलावा मूंगफली की अन्य किस्में जैसे कि एके 12, -24, जी जी 20, सी 501, जी जी 7, आरजी 425, आरजे 382 आदि भी अच्छा फसल देती हैं। 

मूंगफली की बुवाई के समय ध्यान रखने योग्य बातें ?

मूंगफली की बुवाई के समय बहुत सारी बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। गेंहू की कटाई के बाद अप्रैल के आखिर में मूंगफली की बुवाई की जाती है। वहीं, कुछ जगहों पर 15 जून से 15 जुलाई के मध्य मूंगफली की बुवाई की जाती है।

बीज की बुवाई से पहले 3 ग्राम थायरम या 2 ग्राम मैंकोजेब दवा प्रति किलो बीज के हिसाब से उपयोग किया जाना चाहिए। इस दवाई के प्रयोग से बीज में लगने वाले रोगों से बचाया जा सकता है और इससे मूंगफली बीज का अंकुरण भी अच्छा होता है।

मूंगफली की खेती में खरपतवार पर कैसे नियंत्रण रखें 

मूंगफली की खेती में खरपतवार नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक होता है। खर-पतवार ज्यादा होने से फसल पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। बुवाई के लगभग 3 से 6 सप्ताह के बीच विभिन्न प्रकार की घास निकलने लगती है। 

 ये भी देखें: मूंगफली की फसल को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले कीट व रोगों की इस प्रकार रोकथाम करें

कुछ उपाय या दवा के इस्तेमाल से आप सुगमता से इस पर काबू कर सकते हैं। अगर आपने खरपतवार का प्रबंधन नहीं किया तो 30 से 40 प्रतिशत फसल बर्बाद हो जाती है।

मूंगफली की खेती से कितनी कमाई की जा सकती है ?

मूंगफली की खेती में किसानों को 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से आय हो सकती है। सिंचित इलाकों में मूंगफली का औसत उत्पादन 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकता है। 

अगर मूंगफली का सामान्य भाव 80 रुपये प्रति किलो रहा तो किसान को खर्चा निकाल कर तकरीबन 90,000 रुपये की बचत हो सकती है।

जून माह में मूंगफली की उन्नत खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

जून माह में मूंगफली की उन्नत खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

मूंगफली भारत की प्रमुख महत्त्वपूर्ण तिलहनी फसल है। यह गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडू तथा कर्नाटक राज्यों में सर्वाधिक उगाई जाती है। 

भारत देश के बाकी राज्य जैसे कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान तथा पंजाब में भी यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण फसल मानी जाने लगी है। राजस्थान में इसकी खेती तकरीबन 3.47 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में की जाती है, जिससे तकरीबन 6.81 लाख टन उपज प्राप्त होती है। 

मूंगफली की औसत उपज 1963 कि.ग्रा. प्रति हैक्टेयर (2010-11) है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्‌ के अधीनस्थ अनुसंधानों संस्थानों एवं कृषि विश्वविद्यालयों ने मूंगफली की उन्नत तकनीकियाँ जैसे उन्नत किस्में, रोग नियंत्रण, निराई-गुड़ाई एवं खरपतवार नियंत्रण आदि विकसित की हैं। इनकी जानकारी आपको नीचे प्रदान की गई है।

मूंगफली की फसल के लिए भूमि तथा उसकी तैयारी

मूंगफली की खेती के लिए बेहतरीन जल निकासी वाली, भुरभुरी दोमट व बलुई दोमट जमीन सबसे अच्छी रहती है। मृदा पलटने वाले हल तथा बाद में कल्टीवेटर से दो जुताई करके खेत को पाटा लगाकर एकसार कर लेना चाहिए। 

जमीन में दीमक व विभिन्न प्रकार के कीड़ों से फसल के संरक्षण हेतु क्विनलफोस 1.5 प्रतिशत 25 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर की दर से अंतिम जुताई के साथ भूमि में मिला देना चाहिए।

मूंगफली का बीज एवं इसकी बुवाई

मूंगफली की बुवाई प्रायः मानसून शुरू होने के साथ ही हो जाती है। उत्तर भारत में यह समय सामान्य तोर पर 15 जून से 15 जुलाई के बीच का होता है। 

कम फैलने वाली किस्मों के लिए बीज की मात्रा 75-80 कि.ग्राम. प्रति हेक्टेयर एवं फैलने वाली किस्मों के लिये 60-70 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर इस्तेमाल में लेनी चाहिए।  

ये भी पढ़ें: भारतीय वैज्ञानिकों ने मूंगफली के फेंके हुए छिलकों से ऊर्जा के मामले में दक्ष स्मार्ट स्क्रीन विकसित की

बुवाई के लिए बीज निकालने के लिए स्वस्थ फलियों का चयन करना चाहिए या उनका प्रमाणित बीज ही बोना चाहिए। बुवाई से 10-15 दिन पहले गिरी को फलियों से अलग कर लेना चाहिए। 

मूंगफली की फसल के लिए बीजोपचार 

बीज को रोपने से पहले 3 ग्राम थाइरम या 2 ग्राम मेन्कोजेब या कार्बेण्डिजिम दवा प्रति किलो बीज के हिसाब से उपचारित कर लेनी चाहिए। 

इससे बीजों का अंकुरण काफी अच्छा होता है तथा प्रारंभिक अवस्था में लगने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाया जा सकता है। 

दीमक और सफेद लट से संरक्षण के लिए क्लोरोपायरिफास (20 ई.सी.) का 12.50 मि.ली. प्रति किलो बीज का उपचार बुवाई से पहले कर लेना चाहिए। 

मूंगफली की कतार में बुवाई करनी चाहिए। गुच्छे वाली/कम फैलने वाली किस्मों के लिए कतार से कतार का फासला 30 से.मी. तथा फैलने वाली किस्मों के लिए 45 से.मी.रखें। 

पौधों से पौधों की दूरी 15 से. मी. ही रखनी चाहिए। बुवाई हल के पीछे, हाथ से या सीडड्रिल द्वारा की जा सकती है। भूमि की किस्म एवं नमी की मात्रा के अनुसार बीज जमीन में 5-6 से.मी. की गहराई पर बोना चाहिए।

मूंगफली की खेती में खाद एवं उर्वरक प्रबंधन 

उर्वरकों का इस्तेमाल भूमि की किस्म, उसकी उर्वराशक्ति, मूंगफली की किस्म, सिंचाई की सुविधा आदि के अनुरूप होता है। 

मूंगफली दलहन परिवार की तिलहनी फसल होने के नाते इसको सामान्य रूप से नाइट्रोजनधारी उर्वरक की जरूरत नहीं होती। 

फिर भी हल्की मृदा में प्रारंभिक बढ़वार के लिये 15-20 किग्रा नाइट्रोजन तथा 50-60 कि.ग्रा. फास्फोरस प्रति हैक्टेयर के हिसाब से देना लाभकारी होता है। 

उर्वरकों की संपूर्ण मात्रा खेत की तैयारी के वक्त ही भूमि में मिला देनी चाहिए। अगर कम्पोस्ट या गोबर की खाद उपलब्ध हो तो उसे बुवाई के 20-25 दिन पहले 5 से 10 टन प्रति हैक्टेयर खेत में बिखेरकर अच्छी तरह मिला देना चाहिए। 

बतादें, कि ज्यादा उपज के लिए अंतिम जुताई से पूर्व जमीन में 250 कि.ग्रा.जिप्सम प्रति हैक्टेयर के हिसाब से मिला देना चाहिए।

मूंगफली की खेती में नीम की खल का प्रयोग

नीम की खल के प्रयोग का मूंगफली के उत्पादन में अच्छा प्रभाव पड़ता है। अंतिम जुताई के समय 400 कि.ग्रा. नीम खल प्रति हैक्टर के हिसाब से देना चाहिए। 

नीम की खल से दीमक का नियंत्रण हो जाता है तथा पौधों को नत्रजन तत्वों की पूर्ति हो जाती है। नीम की खल के प्रयोग से 16 से 18 प्रतिशत तक की उपज में वृद्धि, तथा दाना मोटा होने के कारण तेल प्रतिशत में भी वृद्धि हो जाती है। दक्षिण भारत के कुछ स्थानों में अधिक उत्पादन के लिए जिप्सम भी प्रयोग में लेते हैं।

मूंगफली की फसल में सिंचाई प्रबंधन 

मूंगफली खरीफ फसल होने के कारण इसमें सिंचाई की प्रायः आवश्यकता नहीं पड़ती। सिंचाई देना सामान्य रूप से वर्षा के वितरण पर निर्भर करता हैं फसल की बुवाई यदि जल्दी करनी हो तो एक पलेवा की आवश्यकता पड़ती है। 

ये भी पढ़ें: मूंगफली की खेती से किसान और जमीन दोनों को दे मुनाफा

यदि पौधों में फूल आते समय सूखे की स्थिति हो तो उस समय सिंचाई करना आवश्यक होता है। फलियों के विकास एवं गिरी बनने के समय भी भूमि में पर्याप्त नमी की आवश्यकता होती है। 

जिससे फलियाँ बड़ी तथा खूब भरी हुई बनें। अतः वर्षा की मात्रा के अनुरूप सिंचाई की जरूरत पड़ सकती है।

मूंगफली की फलियों का विकास जमीन के अन्दर होता है। अतः खेत में बहुत समय तक पानी भराव रहने पर फलियों के विकास तथा उपज पर बुरा असर पड़ सकता है। 

अतः बुवाई के समय यदि खेत समतल न हो तो बीच-बीच में कुछ मीटर की दूरी पर हल्की नालियाँ बना देना चाहिए। जिससे वर्षा का पानी खेत में बीच में नहीं रूक पाये और अनावश्यक अतिरिक्त जल वर्षा होते ही बाहर निकल जाए।

कृषि में निराई गुड़ाई और खरपतवार नियंत्रण

निराई गुड़ाई एवं खरपतवार नियंत्रण का इस फसल के उत्पादन में बड़ा ही महत्त्व है। मूंगफली के पौधे छोटे होते हैं। अतः वर्षा के मौसम में सामान्य रूप से खरपतवार से ढक जाते हैं। 

ये खरपतवार पौधों को बढ़ने नहीं देते। खरपतवारों से बचने के लिये कम से कम दो बार निराई गुड़ाई की आवश्यकता पड़ती है। 

पहली बार फूल आने के समय दूसरी बार 2-3 सप्ताह बाद जबकि पेग (नस्से) जमीन में जाने लगते हैं। इसके बाद निराई गुड़ाई नहीं करनी चाहिए। 

जिन खेतों में खरपतवारों की ज्यादा समस्या हो तो बुवाई के 2 दिन बाद तक पेन्डीमेथालिन नामक खरपतवारनाशी की 3 लीटर मात्रा को 500 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हैक्टेयर छिड़काव कर देना चाहिए।